चंदर इलेवन ने 4 विकेट गंवा कर 90 रन बना कर सौरव बेरी इलेवन को हराया
लुधियाना |डिस्ट्रिक बारएसोसिएशन की तरफ से आर्य कालेज फॉर व्वॉयज में सालाना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। मैच का प्रबंध एसोसिएशन की स्पोर्टस कमेटी ने किया। एसोसिएशन के चेयरमैन विनय शर्मा,, वाईस चेयरमैन वरिंदर शर्मा बोबी प्रधान चंदर सहगल उपप्रधान बलराम वर्मा ने प्रबंध किया। इस दौरान सौवर बेरी इलैवन चंदर इलैवन के बीच मैच हुआ। चंदर इलैवन ने 11 ओवरों में 4 विकेट गवां कर 90 रन बना कर सौरव बेरी इलैवन को हरा दिया। इस मौके पर हरीश राय ढांडा, अनिल सरीन, बी. कौशल, भाजपा नेता मिंटू शर्मा, रूपिदंर सिंह मल्ली, संजीव सूद बांका, संजीव सिंगला, पवन अरोड़ा, महिंदर ग्रोवर , विजय बजाज, सुनिल शर्मा, केशव गुप्ता, राजेश दीवान, प्रधान अरूण कंवल, वाईस प्रेसींडेट कर्मजीत सिंह, सेक्रेटरी विवेक शर्मा, सुनील चावला प्रेस सेक्रेटी गगन अरोड़ा मौजूद थे। प्रबंधकों ने मैच जीतने वाली टीम मेहमानों को सम्मानित किया।
डिस्ट्रिक बार एसो. की तरफ से आर्य कालेज फॉर व्वॉयज में सालाना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है।