आत्मनगर के विकास को लेकर बावा ने सौंपा बिट्टू को मांगपत्र
लुधियाना |विधानसभाक्षेत्र आत्मनगर में लंबे समय से सक्रिय कांग्रेस शहरी जिला कमेटी के पूर्व प्रधान केके बावा ने इलाके के विकास को लेकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को मांगपत्र सौंपा। जिसके जरिए बावा ने बताया कि आत्मनगर इलाके में पीने के साफ पानी और सफाई प्रबंधों की समस्या है। इलाके में कोई सरकारी अस्पताल भी नहीं है, जिससे आम लोगों को रियायती इलाज कराने की समस्या आती है। वहीं इलाके में पार्कों के साथ खाली पड़े मैदानों में ओपन जिम की स्थापना की जाए। ताकि युवा पीढ़ी नशों से दूर रहकर सेहतमंद बन सके। सांसद रवनीत बिट्टू ने भरोसा दिलाया कि पहल के आधार पर प्रमुख समस्याएं हल कराई जाएंगी। इस अवसर पर इंटक के प्रांतीय महासचिव सर्वण सिंह, हरसिमरन सिंह मंड, मोती सूद, हरचंद सिंह धीर, यशपाल शर्मा, टीटी शर्मा, अमरजीत शर्मा, विपन सिंगला, तिरलोचन सिंह लोटे, तरसेम जसूजा, रेशम सग्गू, गुरशरण सिंह, बलेश्वर दतिया की खास मौजूदगी रही।