पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवाजी नगर में नया ट्यूबवेल का उद्घाटन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
्लुधियाना |वॉर्ड नंबर18 के तहत आते शिवाजी नगर गली नंबर 2 में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन कौंसलर इंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन राम प्रकाश कपूर, श्रीमती प्रवीण वर्मा और श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान हरमिंदर सिंह, महासचिव गुरविंदर सिंह नंदा और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष वर्मा के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर इंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस ट्यूबवेल के लगने से शिवाजी नगर में लंबे समय से चली रही पानी की किल्लत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में उनके वॉर्ड में करोड़ों रुपए की लागत से काम शुरू होने जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता बिट्टू भाटिया, विक्रम सूद, जगमोहन सिंगला, कपिल कत्याल, विकास गुप्ता, विनोद सिक्का, सन्नी, नितिन वर्मा, हरभजन सिंह, बलदेव सिंह, विपन शर्मा, राजिंदर खुराना, जिनेश कुमार, संजीव, इंद्र सिंह, दविंदर सिंह अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...