पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कारोबारी चरणजीत ने थाने में बनवाया टाॅयलेट, चौकी में लगवाएंगे आरआे

कारोबारी चरणजीत ने थाने में बनवाया टाॅयलेट, चौकी में लगवाएंगे आरआे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरनाथ यात्रा से प्रेरित कक्कड़ परिवार 35 साल से कर रहा लंगर की सेवा

सिटीरिपोर्टर|लुधियाना

शहरके शहीद भगत सिंह नगर इलाके की पुलिस चौकी को थाने का दर्जा तो दिया गया, मगर इसको अपग्रेड करने की तरफ महकमे ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में यहां टायलेट तक होने से खासकर लेडी कॉन्सटेब्ल्स और आने वाली महिलाआें को परेशानी होती है। किसी काम से कई बार थाने गए हरनाम नगर के कारोबारी चरणजीत कक्कड़ ने यह दिक्कत देखी तो वहां टायलेट बनवाना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, कारोबारी कक्कड़ रोडवेज बस स्टैंड पुलिस चौकी में आरआे सिस्टम लगवाने वाले हैं। थाने, चौकी जैसे पब्लिक प्लेस के अलावा उन्होंने जवाहर नगर स्थित मंदिर के बाहर भी लोगों की सुविधा के लिए आरआे सिस्टम लगवाया। ऐसे सेवा कार्यों की प्रेरणा कैसे मिली, उन्होंने बताया कि बचपन में श्री अमरनाथ यात्रा गए थे। वहां श्रद्धालुआें के लिए लगे लंगर में सेवा करने वालों से प्रभावित हुए। तब से कक्कड़ परिवार ने वहां लंगर की सेवा शुरु की, जिसे उनके पिता प्रेमनाथ और दोनों ताया सुंदर नाथ और ज्ञान चंद निधन होने तक निभाते रहे। अब वह खुद सेवा करते हैं।

इसके अलावा दो साल से शहर के रोडवेज बस स्टैंड के मंदिर में संक्राति के अवसर पर हर महीने लंगर लगाते हैं। अब कारोबारी शहर में सार्वजनिक स्थल पर जगह की कमी को देखते हुए धार्मिक स्थलों और स्कूलों के बाहर ही आरआे सिस्टम लगवाएंगे। इसके साथ ही एनजीआे की मदद से जरुरतमंद परिवारों के होनहार स्कूली बच्चों को पढ़ाई में मदद की मुहिम चलाएंगे।

एसबीएस नगर चौकी में बन रहे टॉयलेट का जायजा लेते कारोबारी कक्कड़।

खबरें और भी हैं...