कांग्रेस एससी सम्मेलन आज से, कैप्टन अमरिंदर सिंह होंगे शामिल
डाॅ.बीआर अंबेडकर के 125 वें जन्म दिवस के अवसर पर राज्यभर के अनुसूचित जाति के नेताओं कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों की दो दिवसीय सम्मेलन आज से लुधियाना में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के अलावा प्रचार समिति की चेयरपर्सन अंबिका सोनी, महासचिव शकील अहमद, सचिव इंचार्ज हरीश चौधरी समेत पार्टी के सीनियर नेता शामिल होंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सम्मेलन को कॉर्डिनेटर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा. अमर सिंह ने बताया कि कांग्रेसी नेता अनुसूचित जातियों के प्रतिनिधि आज राज्य में अनुसूचित जातियों को पेश रहे अलग-अलग मुद्दों के संबंध में डा. अंबेडकर की विचारधारा पर चर्चा करेंगे और इस पर आने सुझाव देंगे। जिनका फैसला 16 फरवरी को संयुक्त रूप से सभी सीनियर नेताओं द्वारा ऐलान किया जाएगा। इस ऐलान का मैनिफेस्टो कमेटी को सौंपा जाएगा, जिसे बाद में चर्चा करने के उपरांत पार्टी मैनिफेस्टो में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब में देश की सबसे बड़ी संख्या में अनुसूचित जातियां बसती हैं। कांग्रेस का डा. अंबेडकर से लेकर एस.सी वर्ग के साथ विशेष रिश्ता रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब में कांग्रेसियों पर हो रहे अत्याचार की अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया, जिन पर चर्चा की जाएगी।