कबड्डी और वालीबाॅल टूर्नामेंट 26 और 27 फरवरी को
लुहारागांव में संत ईशर दास स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट 26 27 फरवरी को करवाया जा रहा है। 26 को 65 किलो, 75 किलो और वालीबाल मुकाबले होंगे। 27 को पंजाब कबड्डी क्लब एसोसिएशन की हरजीत बराड़ एकेडमी पत्तों हीरा, चढ़दी कला एकेडमी जालंधर, अंबी एंड अमन कबड्डी क्लब मोगा, दशमेश कबड्डी क्लब कालख, संत ईशर सिंह कबड्डी एकेडमी राड़ा साहिब, शहीद भगत सिंह कबड्डी समराला, हरजीत तलवाड़ क्लब जगराओं, मौली एकेडमी वैदवान भाग लेंगी। चैंपियन टीम को 1 लाख रुपए और रनर अप को 75 हजार रुपए इनाम मिलेगा। 75 किलो चैंपियन को 21 हजार, रनर अप को 16 हजार, कबड्डी 65 किलो विनर को 15 हजार, रनर अप को 10 हजार इनाम मिलेगा। वालीबाल की विनर टीम कोे 7100 रुपए और रनर अप को 5100 रुपए इनाम राशि मिलेगी। टूर्नामेंट की समाप्ति पर विधायक बलविंदर सिंह बैंस और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इनाम बांटेंगे।