पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शहर से है मेरा जुड़ाव, यहां भी मौका मिला तो बच्चों को सिंगिंग जरूर सिखाऊंगी

शहर से है मेरा जुड़ाव, यहां भी मौका मिला तो बच्चों को सिंगिंग जरूर सिखाऊंगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। ‘मेरी मम्मी (दलविंदर कौर) फिल्ड गंज से हैं, पिता थाइलैंड से ही हैं। बचपन से ही यहां नानी के घर आना-जाना लगा रहता था। 6 साल की उम्र में मैंने गुरुद्वारा में शब्द गायन करना शुरू कर दिया था। उसके बाद स्कूल कोइर में भी गाने का मौका मिला। इंडियाज रॉ स्टार में सिंगर हनी सिंह मुझे लाए थे।
उन्होंने मुझे वॉयस थाइलैंड में गाना गाते सुना था। 6 भाषाओं में गाना गा सकती हूं। लिख भी सकती हूं। कार्यक्रम की फाइनलिस्ट रहने के बाद एबीसीडी टू में गाने के लिए बुलाया गया। सचिन-जिगर ने गाना लिखने के लिए कहा। मैंने नाच मेरी जान इंग्लिश और स्पैनिश में लिख दिया। उन्होंने हिंदी में बदला। इसके बाद तीनों ही भाषाओं में गाया। लुधियाना में भी अगर बच्चों को सिखाना का मौका मिलेगा तो जरूर सिखाऊंगी।’ ये कहना था 25 वर्षीय बॉलीवुड सिंगर रिमी निक उर्फ रमणीक कौर का। रिमी ने बताया कि उन्होंने अपना नाम इंटरनेशनल लेवल की सिंगिंग के कारण बदला है।

जल्दसाजिद-वाजिद, बादशाह और हनी सिंह के साथ आएंगे प्रोजेक्ट
रिमी ने बताया कि जल्द ही बॉलीवुड में उनके साजिद-वाजिद, बादशाह और हनी सिंह के साथ बड़े प्रोजेक्ट लांच होंगे। वो ग्रैमी के लिए भी गाना तैयार कर रही हैं। साथ ही सनी लियोनी के फिटनेस वीडियो के लिए भी उन्होंने अपनी आवाज दी है। रिमी एआर रहमान के साथ भी ‘साइलेंस इज ब्लिस’ धार्मिक एलबम में काम कर चुकी हैं। रिमी आज लोधी क्लब में अपनी परफॉर्मेंस देकर सभी का मनोरंजन करेंगी।


खबरें और भी हैं...