लक्ष्मी नगर हैबोवाल में गोदाम के ताले तोड़ चुराया तीन लाख का सामान
लुधियाना | लक्ष्मीनगर हैबोवाल में चोरों ने एक गोदाम के ताले तोड़ कर तीन लाख रुपए का सामान चुरा लिया। घटना का पता तब चला जब पड़ोसी ने गोदाम का ताला टूटा देख मालिक को सूचना दी। गोदाम मालिक सचिन कुमार ने चौकी जगतपुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि उसका मैकरोनी और सेवियों का होलसेल का कारोबार है। उसका गोदाम लक्ष्मी नगर में है। शनिवार रात वह रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर गया था। रविवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि गोदाम के मेन गेट का ताला टूटा है। गोदाम पहुंच कर देखा तो अंदर से तैयार और कच्चा सामान गायब था।