पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • गहने बनाने के लिए दिया सोना और नकदी आरोपी ने नहीं लौटाई, पर्चा

गहने बनाने के लिए दिया सोना और नकदी आरोपी ने नहीं लौटाई, पर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | गहनेबनाने के लिए दिया सोना और नकदी लौटाने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने न्यू शक्ति नगर की रहने वाली रजनी बाला के बयान पर दुकानदार राज कुमार उर्फ दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रजनी ने बताया कि उसने आरोपी को अपनी सहेली रूबी के कहने पर ढाई तोले सोना और 10 हजार रुपए की नकदी दी थी। आरोपी उसकी सहेली रूबी का ही जानकार है। इसमें दो अगूंठियां, टाॅप्स और सोने की चेन थी। आरोपी को उसने नई चेन बनाने का आर्डर दिया था, लेकिन बाद में आरोपी ने तो उसको सामन वापस किया और ही नया बनाकर दिया। करीब डेढ़ साल तक भी आरोपी ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। जब आरोपी से सामान वापस मांगा गया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...