पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • दोस्त बन आया घर, चाय में डालने के लिए इलायची दे बहन को किया बेहोश

दोस्त बन आया घर, चाय में डालने के लिए इलायची दे बहन को किया बेहोश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाबाइलाके के गुरु अमरदास में एक युवक ने करियाना कारोबारी के घर में घुस उसकी बहन से नौसरबाजी कर 1.35 लाख रुपए 5 तोले सोने के गहने ठग लिए। युवक ने महिला को उसके भाई का दाेस्त बता कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय करियाना कारोबारी मंगतराम दवाई लेने गया था और उसकी बहन सुशील कुमारी 60 साल घर में अकेली थी। पता चलते ही कारोबारी ने चौकी शेरपुर की पुलिस को सूचित किया। मंगतराम ने बताया कि वह अपनी दवाई लेने गया था। जब वापस आया तो देखा कि उसकी बहन बेहाेश पड़ी है अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। होश आने पर सुशीला ने बताया कि उसके जाने के कुछ समय के बाद ही एक एक्टिवा सवार युवक आया था। युवक ने बताया कि वह गुड़मंडी से आया है और उसने मंगतराम को मिलना है। वह मंगतराम का पुराना दोस्त है। युवक के पानी मांगने पर उसने पानी पिलाया। जब युवक के लिए चाय बनाने के लिए किचन में चली गई। युवक भी उसके पीछे गया और उसने चाय में डालने के लिए दो इलायची दी। जब वह इलायची को पिसने के लिए बेलन ढूढ़ने लगी तो युवक ने उसे मुंह से तोड़ कर दाने निकाल कर चाय में डालने के लिए कहा। जैसे ही उसने इलायची मुंह में डाली तो कुछ समय के बाद ही उसे चक्कर गया। युवक खुद ही उसे कमरे में लिटाने के बहाने ले गया। उसके बाद वह बेहोश हो गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने घर के सामने स्थित एक फैक्ट्री से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है। जिसमें एक्टिवा सवार युवक एक्टिवा पार्क कर घर में जाते हुए दिखाई दे रहा है। शनिवार को हुई इस वारदात को लेकर पुलिस ने रविवार को देर रात तक भी मामला दर्ज नहीं किया।

खबरें और भी हैं...