पतंगबाजी और गिद्दे-भंगड़े के साथ सजा ‘बसंत पंचमी’ का त्योहार
पीसीटीईग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डॉ. डीआर सिंह मेमोरियल ब्रिटिश पार्लियामेंट्री डिबेट के सातवें सीजन का आयोजन किया गया। 2008 में शुरू की गई इस डिबेट के सातवें सीजन में देश भर से आई 32 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता टीम को 1 लाख 50 हजार का कैश इनाम दिया जाएगा। पीसीटीई के इंफॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी के हेड बलराज सिंह ग्रेवाल ने कहा कि विश्व के कई हिस्सों में ब्रिटिश पार्लियामेंट्री सिस्टम के अनुसार काम किया जा रहा है। भारत भी उन्हीं में से एक है। स्टूडेंट्स द्वारा ज्वलंत विषयों पर अपने विचार रखने और समस्याओं का हल बताने उनमें भी आगे आने की भावना आती है जो बहुत ही अच्छी बात है। डिबेट के बाद कॉलेज में म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। इसमें एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल ने गाने गाकर सभी का मनोरंजन किया। इसमें टौर, हैलो हैलो, पट्ट लैणगे, जान, दिल टूट ना जाए जैसे गाने गाकर स्टूडेंट्स को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। पीसीटीई के डायरेक्टर जनरल और एलएमए के प्रेसिडेंट डॉ.केएनएस कंग ने कहा कि भाषण के जरिए विश्वस्तर पर साझेदारी, सहयोग और खुले तौर पर विचारों का आदान प्रदान किया जा सकता है। ये कई तरह की बॉर्डर तोड़ने का काम भी करता है। उन्होंने हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं।
गोपाल नगर स्थित डीसेंट स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी बच्चे पीले रंग की वेशभूषा में आए थे और पीले रंग के पकवान भी साथ लेकर आए।
गिप्पी ग्रेवाल ने स्टूडेट्स को खूब झुमाया।