पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी जमानतें देने वाला गैंग पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टरतारासिंह नगर से पुलिस ने शुक्रवार शाम एक फर्जी जमानती गिरोह पकड़ा है। इनसे पुलिस ने फर्जी जमाबंदी से लेकर मोहरें बरामद की हैं। पुलिस लुधियाना के रहने वाले राजिंदर सिंह, सतपाल और मोहन लाल से पूछताछ कर रही है। पुलिस तीनों आरोपी शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। थाना नई बारादरी में इस बाबत केस दर्ज किया गया है।

एसएचओ बलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक फर्जी जमानती गैंग मास्टर तारा सिंह नगर में मौजूद है। सब इंस्पेक्टर बीर सिंह ने अपनी टीम के साथ रेड कर आरोपी पकड़ लिए। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि राजिंदर सिंह फर्जी नंबरदार है और वह ही गैंग चला रहा था। सतपाल और मोहन को राजिंदर जेल में बंद अपराधी की जमानत करवाने के लिए जमानती बनाता था। इनके नाम पर कोई जमीन नहीं है, लेकिन वह जमाबंदी लेते थे।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी एक जमानत के बदले में दस हजार लेते थे। अगर मामला बड़ा होता था तो और ज्यादा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी यह फर्जी दस्तावेज और मोहरें कहां से बनवाई थी। अब तक वह कितनी जमानतें करवा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...