जालंधर- शहीद भगत सिंह पंजाब गेम्स 14 फरवरी से, 900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे
पंजाब सरकार और खेल विभाग की ओर से शहीदे आज़म शहीद भगत सिंह पंजाब गेम्स 14 से 19 फरवरी तक करवाई जा रही हैं। सुरजीत हॉकी स्टेडियम पार्क में जालंधर, लुधियाना, पटियाला, रोपड़ , मोहाली, संगरूर और बठिंडा की टीमों में मुकाबले होंगे। 22 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें पंजाब के 900 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता टीमों में 300 करोड़ के इनाम बांटे जाएंगे। जिला खेल अधिकारी राकेश कौशल ने कहा-सुरक्षा, मेडिकल, ट्रांसपोर्ट, सफाई, मीडिया सेंटर आदि प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।