मेयर बोले, 2017 में कांग्रेस को जानवर ही देंगे वोट
पहले भैंस पर रेड लाइट, अब डॉग बाइटिंग के खिलाफ कांग्रेसियों का कुत्ते ले प्रदर्शन
-कांग्रेसियों की धक्का मुक्की से टूटा जोन डी ऑफिस का शीशा -पढ़ें-पेज 2
^कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है इसलिए वे कभी भैंस तो कभी कुत्तों को लेकर प्रदर्शन करते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेसियों को जानवर ही वोट डालेंगे। -हरचरणसिंह गोहलवड़िया, मेयर
^कांग्रेसियों ने ये कोई स्टंट नहीं किया है। आवारा कुत्ते शहरवासियों को काट काट कर अपना शिकार बना रहे हैं और निगम कुत्तों की नसबंदी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा है। -रवनीतबिट्टू, सांसद
लुधियाना। शहरमें आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर वीरवार को कांग्रेसियों ने नगर निगम जोन डी ऑफिस में कुत्तों को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई सांसद रवनीत बिट्टू विधायक भारत भूषण आशू ने की। शहरवासियों की इस अहम समस्या निगम अफसरों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेसी जीपों में आवारा कुत्ते भरकर साथ लाए थे। कुत्तों को लेकर कांग्रेसी निगम ऑफिस के मेन गेट पार कर सके इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।