पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘सुंदरकांड पाठ कर भक्तों को हनुमान जी के चरणों से जोड़ा

‘सुंदरकांड पाठ कर भक्तों को हनुमान जी के चरणों से जोड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|इकबालगंज मेंश्री हनुमंत सेवा संगीत परिवार की आेर से सुंदरकांड पाठ करवाया गया। सुंदरकांड पाठ श्री राधा रानी फूल बंगला उत्सव कमेटी के सेवक सतपाल कांसल के निवास पर करवाया गया। इस दौरान हनुमंत लाल जी के दरबार को भव्य रूप के सजाया गया। वही सतपाल कांसल,राजीव कांसल एवं पारिवारिक लोगो ने गणेश पूजन करवाकर श्री हनुमान जी के पाठ को आरंभ किया। उन्होंने कहा कि हनुमान सभी समस्याओं का हल कर देते हैं। इस अवसर पर संगीत परिवार के मनमोहन भट्ट,राजन मेंहदीरत्ता,विनोद टंडन,विपन भंडारी,अशोक धीर,शेखर कुमार,कृष्ण चौहान,सुनील विज,विजय शर्मा,सुनील चुग,सतीश थापर,वरिंदर वोहरा,अश्वनी हांडा,प्रदीप धवन,सुनील धवन,सतीश अग्रवाल,राहुल धवन,नितिन कुमार,राजीव बंटी,रोहित धवन,विक्की गुप्ता,शराव कुमार,अमन चोपड़ा,शुभम कुमार,दीपक कथूरिया,कौशिक गुप्ता,विशाल सुजरात निक्कू आदि ने संयुक्त रूप से श्री सुन्दरकाण्ड पाठ का संगीतमय गायन किया। पाठ के दौरान राधा रानी फूल बंगला के सेवक प्रवीन अग्रवाल, विनोद बांसल,राज वर्मा,अशोक बांसल, भूषण गोरा अन्य श्री राधा रानी के भजन रसिया पर झूमते नज़र आये। संगीत परिवार की आेर से ‘सखी री मेरी श्यामा करुणामयी,मेरी करुणामयी सरकार मिला दो ठाकुर से एक बार ,बन तितली मै उडदी फिरा किशोरी तेरे बरसाने के भजनों पर झूमे भक्त। इस मौके पर भाजपा प्रधान प्रवीन बांसल,पार्षद गुरप्रीत खुराना,पूर्व पार्षद ओपी रतड़ा,व्यापारी नेता कमल गुप्ता,जगदीश अरोड़ा पप्पी,मनोज, प्रदीप तायल,दविंदर तायल,डॉक्टर एस कुमार,कीमती लाल जैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...