मां मनसा मेरी लाज रख ले’भजनों को पेश करके मां के चरणों में लगाई हाजिरी
लुधियाना|दीप नगर में इलाका निवासियों के सहयोग से मां का विशाल भगवती जागरण करवाया गया। इस दौरान जागरण में मां के दरबार को भव्य रुप के साथ सजाया गया। मां की पवित्र ज्योति मां चिंतपूर्णी से लाई गई। जिसके दर्शन करके भक्तों नें आर्शीर्वाद प्राप्त किया। जागरण का शुभारंभ मां गणेश वंदना से किया गया। वही मां के भजनों का गुणगान करने के लिए जालंधर की विशाल एंड पार्टी ने शिरकत की। विशाल ने भक्तों को मां के चरणों के साथ जोड़ते हुए ‘मां मनसा मेरी लाज रख ले,’मेरे बीगड़े काज सवार दे दातिये,’माता रानी सबकी झोलियां भरती अन्य विभिन्न भजनों को पेश करके भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशाल शर्मा ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों के लिए मां के लंगर का प्रबंध भी किया गया। इस मौके पर समूह इलाका निवासियों ने अपना पूर्ण योगदान दिया।