गडवासू में अंतरराष्ट्रीय काॅन्फ्रेंस शुरू
लुधियाना |गुरु अंगददेव वेटनरी और एनीमल साइंस यूनिवर्सिटी में 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ वीरवार को हुआ। दयानंद मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल संदीप सूरी ने कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। डाॅ. बलजीत सिंह सहयोगी डीन सस्कैचवन यूनिवर्सिटी कनेडा से आए सभी वैज्ञानिकों की अगुवाई कर रहे हंै। इन टीम में 25 से भी अधिक वैेज्ञाािनक और विद्यार्थी शामिल हैं।