बाबा बंदा सिंह बहादर का 300वां शहीदी दिवस दिल्ली में मनाने की तैयारी
{नानकसर ठाठ में नौ जून को होगा भव्य समागम
सिटीरिपोर्टर|लुधियाना
शहीदबाबा बंदा सिंह बहादुर का 300वां शहीदी दिवस दिल्ली स्थित नानकसर ठाठ (ईशर दरबार) में पूरी श्रद्धा से मनाया जाएगा। नानकसर संप्रदाय की सरपरस्ती में यह भव्य समागम नौ जून को बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन की आेर से होना है।
इसकी तैयारी के लिए बाबा अमर सिंह जी बड़ूंदी (नानकसर ठाठ वाले), फाउंडेशन के प्रधान केके बावा और प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. राज सिंह ने मीटिंग के बाद यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस अंर्तराष्ट्रीय स्तरीय समारोह की सरपरस्ती नानकसर संप्रदाय द्वारा किए जाने से इस समागम का महत्व बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि महान तपस्वी, जरनैल,भगती और किसानों के मसीहा बाबा बंदा सिंह बहादुर ने 12 मई, 1710 को सरहिंद की ईट से ईट खड़का कर पहले सिख राज्य की नींव रखी थी। उसी पवित्र एेतिहासिक दिवस पर 12 मई, 2016 को बाबा बंदा सिंह बहादुर की प्रतिमा दिल्ली नानकसर ठाठ में स्थापित की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि 9 जून को राष्ट्रीय छुटृी का ऐलान करने के साथ ही बाबा बंदा सिंह बहादुर से संबंधित यादों को सहेजा जाए। इस अवसर पर परमजीत सिंह, करतार सिंह छपार, हरविंदर सिंह, बीपी पुजारी, पुनीत बावा, हरिदंर सिंह सीए ,हरदेव सिंह,लवली चौधरी मौजूद थे।
बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के मेंबर्स मीटिंग करते हुए।