पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शिवरात्रि की शोभायात्रा में बाबा बालक नाथ मंदिर सहयोग करेगा

शिवरात्रि की शोभायात्रा में बाबा बालक नाथ मंदिर सहयोग करेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| हरहर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 6 मार्च को दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से निकाली जा रही शोभायात्रा के संबंध में शहर की प्रमुख धार्मिक, समाजिक और शख्सियतों को संदेश देना जारी है। कमेटी के प्रधान अशवनी बहल चैयरमेन जीवन गुप्ता सहित कमेटी सदस्यों ने आज भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी और बाबा बालक नाथ मंदिर घुमार मंडी के प्रमुख संजीव भगत को शोभायात्रा का संदेश दिया। संजीव भगत ने कहा शोभा यात्रा को मन्दिर कमेटी का पूर्ण सहयोग रहेगा। अशवनी बहल ने बताया शोभा यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। संपर्क प्रमुख दीपक गोयल ने बताया शोभायात्रा मार्ग में पड़ते मन्दिरों ,मार्किट, एसोसिएशनों धार्मिक संस्थाओं से सम्पर्क जारी है जो शोभायात्रा का भव्य स्वागत कर तरह तरह के लंगर लगाएंगी। इस अवसर पर हरप्रीत मोन,ू शिवराम गुप्ता, प्रदीप पंछी ,राजेश टीना ,राजेश कश्यप, अमन शर्मा ,प्रेस सचिव संजीव मल्होत्रा, राजीव शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...