पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • यज्ञ से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है: सत्यानाथ

यज्ञ से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है: सत्यानाथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{यज्ञ में पंक्तिबध बैठ मंत्रोच्चारण कर भक्त ले रहे मां का आशीर्वाद

सिटीरिपोर्टर| लुधियाना

मांबगलामुखी धाम सिंगला एन्क्लेव पक्खोवाल रोड में महंत योगी सत्यानाथ जी महाराज के सान्निध्य में चल रहे 156 घंटे के अखंड महायज्ञ में हजारों भक्तों की उपस्थिति मां बगलामुखी के प्रति उनकी श्रद्धा को दर्शा रही है। मां के दरबार में यज्ञ में पंक्तिबध बैठकर मंत्रोच्चारण कर भक्त मां का आशीर्वाद हासिल कर रहे हैं। इस अवसर पर महंत योगी सत्यानाथ महाराज ने कहा कि यज्ञ हमारे पूर्व जन्मों के कर्मों को संतुलित करता है।

यज्ञ से हमारे जीवन में शुभ और सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मां बगलामुखी धाम में हो रहे अखंड महायज्ञ का संपूर्ण समाज में विशेष रूप से नवयुवा पीढ़ी पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धाम के प्रमुख सेवक प्रवीन चौधरी, अनुराग अरोड़ा, नरिंदर गुप्ता ने कहा कि धाम में हो रहे इस महायज्ञ के लिए नई शक्ति देने का काम मां बगलामुखी स्वयं कर रही हैं। इस अवसर पर सुंदर सजे मां के दरबार मे हजारों की तादाद मे भक्तजन नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रवीन चौधरी ने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बच्चे रोज धाम में आकर इस महायज्ञ में आहुतियां डालते हैं। धाम के सैकड़ों सेवक आए हुए भक्तजनों के लंगर से लेकर बाकी सुविधाओं का ख्याल रख रहे हैं। मां बगलामुखी परिवार समाज के प्रति अपने फर्ज को पहले स्थान पर रखता है। इस अवसर पर धाम में सेवकों को यज्ञ की सफलता का आशीर्वाद देने और मां बगलामुखी से आशीर्वाद लेने के लिए बालाजी धाम प्रमुख कुलवंत भल्ला, महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती महाराज, ने यज्ञ में आहुतियां डाल मां का आशीर्वाद लिया। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू, एमएलए भारत भूषण आशु, नरिंदर काला, पंकज अपने साथियों सहित दरबार में मौजूद रहे। अकाली दल के मदन लाल बग्गा ने भी इस महायज्ञ में आहुतियां डाल मां का आशीर्वाद लिया। बाबा कुलवंत भल्ला ने मां बगलामुखी धाम को महत्वपूर्ण स्थान बताते हुए मां की शक्तियों का गुणगान किया। वेद भारती महाराज कहा कि महायज्ञ से समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने के साथ ही समाज को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर धाम में आने वाले भक्तों के लिए मां का अटूट लंगर लगाया जा रहा है। आए गणमान्यों को धाम सेवकों की ओर से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्कूली बच्चों ने भी मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया।

खबरें और भी हैं...