पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुखमनी साहिब का पाठ किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब फील्ड गंज में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में मुख्य सेवादार प्रीतपाल सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक नाम सिमरन अभ्यास समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूर दूर से आई संगत गुरुघर में नतमस्तक हुई। गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थों के अलावा जसपरीत कौर लखनाऊ वाले, अमनपरीत कौर, भाई इंदरपाल सिंह चंडीगढ वालों ने शब्दकीर्तन कर संगत को निहाल किया। उपरांत भाई राजिंदर पाल सिंह खालसा ने श्री जपुजी साहिब और चौपाई साहिब के पाठ संगत रूप में किए। भाई गुरदास गुरमति कॉलेज के स्टूडेंट्स और भाई बलविंदर सिंह ने सुखमणि साहिब के पाठ संगत रूप में किए। इस अवसर पर जनरल सचिव अवतार सिंह कुलदीप सिंह, गुरपरीत सिंह, जतिंदर सिंह, रणदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मनविंदर सिंह, रजिंदरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, सतनाम सिंह, राजिंदर कौर और समूह साध संगत मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...