ब्लड डोनेशन एनजीओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया
लुधियाना सरकारीकॉलेज पटियाला की ओर से ब्लड डोनेशन एनजीओ के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नेशनल वालंटियर 2014 से 1 सिंतबर 2015 की ओर से डिपार्टमेंट के ट्रांस्फ्यूजन मेडिसन पटियाला और टीएसएसीएस चंडीगढ के इस सम्मान समारोह में एनजीओ की ओर से राजिंदरा अस्पताल में रक्तदान कैंप लगाकर सहयोग दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडिशनल डिप्टी कमिश्नर महिंदरपाल, सिविल सर्जन राजीव भल्ला, प्रिंसिपल के.बी सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर तरणजीत सिंह निमाणा और उनके साथियों को राजिंदरा अस्पताल को दी गई सेवाओें के लिए सम्मानित किया गया। महिंदरपाल और सिविल सर्जन राजीव भल्ला ने संयुक्त रूप से कहा कि निमाणा और उनके साथियों ने समाज सेवा कर मरीजों को नया जीवन मिलता है। भाई घन्हैया मिशन सेवा सोसायटी समाज को सेवा का संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर जसकरण सिंह, रछपाल सिंह, बलदेव सिंह, गुरसाहिब सिंह, डॉ. . कचंन, डॉ. सुखविंदर सिंह और राजिंदरा अस्पातल का सटाफ ंमौजूद था।