जिन्हें देना है एग्जाम उन्हीं की लगा दी ड्यूटी, अब हटवा रहे
लुधियाना| सरकारीस्कूलों में खाली पड़े लेक्चरर के पदों को भरने के लिए 14 से 17 फरवरी तक एंट्रेस एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। इसी संबंध में टीचर्स को उनकी ड्यूटी देने और एग्जामिनेशन के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में डीईओ (सेकेंडरी) परमजीत कौर चाहल ने मीटिंग ली। जवाहर नगर स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर ब्वॉयज में करवाई गई मीटिंग में तकरीबन 500 टीचर्स की ड्यूटी लगाई गईं। इसमें उन अध्यापकों की ड्यूटी भी लगा दी गईं, जिन्हें खुद इस एग्जाम में अपीयर होना है। जिले में लेक्चरर के इस पोस्ट के लिए 10 हजार के तकरीबन प्रतिभागियों ने अप्लाई किया है। इसके लिए कुल 21 सेंटर बनाए गए हैं। ये टेस्ट चार दिन दो शिफ्ट में लिया जाएगा। इसमें पहला एग्जाम साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक होगा। पेपर टू दो शिफ्ट में होगा। इसमें पहला सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक फिर शाम को ढाई बजे से 5 बजे तक लिया जाएगा।
^ड्यूटी हेड ऑफिस से लग कर आई हैं। जिन भी टीचर्स का एग्जाम है और ड्यूटी लग गई है, उनकी ड्यूटी हटाई जाएगी। -परमजीतकौर, डीईओ
जवाहर नगर स्कूल मंे डीईओ परमजीत कौर ने एग्जाम की ड्यूटियों को लेकर मीटिंग की।