मांगें मानने के विरोध में आर्या कॉलेज में नॉन टीचिंग स्टाफ ने दिया धरना
सिविललाइंस स्थित आर्या कॉलेज में प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर नॉन टीचिंग इम्प्लाइज यूनियन ने लंबित मांगों को लेकर राजीव भसीन सीनियर उप-प्रधान पीसीएनटीईयू की अध्यक्षता में कॉलेज परिसर में धरना दिया। एसोसिएशन नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कॉलेजों में रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे मुलािजमों की जायज मांगों को भी अनदेखा किया जा रहा है। मुलािजमों की मांगों में 1-12-2011 से संशोधित ग्रेड पे की नोटिफिकेशन जारी करना, बढ़ी हुई दर से 01-8-2009 से हाउस रेंट लागू करना, 4-9-14 स्टेप उप इंक्रीमेंट लागू करना, सीसीए और ग्रामीण भत्ता लागू करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि अगला धरना 19 फरवरी राज्यभर में किया जाएगा। अगर प्रशासन ने सख्त एक्शन नहीं लिया तो 28 फरवरी को राज्य सरकार के खिलाफ राज्य भर में धरने और प्रदर्शन जारी रखे जाएंगे। इस मौके पर परवीन मायर, अश्वनी ठाकुर, अमरीक सिंह, राम दास, दिनेश कुमार शर्मा, जय गोपाल शर्मा, तेजिंदर कौर, सतीश कुमार सब्रवाल, हरी राम, राम अवतार, तिलक राज, राम चंद्र, राज रानी, गीतांजली शर्मा, संतोष रानी मौजूद थे।
वीरवार को आर्या कॉलेज में धरना देता नॉन टीिचंग स्टाफ।