इनाम में मिली बाइक पापा को गिफ्ट करेंगे गौरव
दैनिकभास्कर की ‘जीतो 10 करोड़’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले दरेसी इलाके के गौरव मिगलानी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बाइक जैसा शानदार इनाम निकलेगा। गौरव को भास्कर का तोहफा मिलने से उनके नौकरीपेशा पापा तरसेम लाल, मम्मी सुनीता रानी, दो छोटी बहनें मनीषा और हिना बेहद खुश हंै। ग्राफिक डिजाइनर बतौर नौकरी कर रहे गौरव ने जब इस मुकाबले में हिस्सा लिया था तो उनको यही ख्याल आया था कि किस्मत आजमानी चाहिए। अगर प्रभु की कृपा हुई तो कोई छोटा-मोटा ईनाम निकल आएगा।
वीरवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे तो साथ काम करने वाले दोस्त विक्की ने बताया कि उसका दैनिक भास्कर की प्रतियोगिता में बाइक का इनाम निकला है। पहले तो गौरव को यकीन ही नहीं हुआ, फिर उसने घर पर अपनी छोटी बहन हिना को फोन किया। उसने दैनिक भास्कर पढ़कर ईनाम निकलने की बात सही बताई तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, फिर लगा कि वाकई परमात्मा ने उसकी पुकार सुन ली। उसके पास तो बाइक था, मगर पापा के पास नहीं है।
गौरव ने इसे भगवान की कृपा मानते हुए बाइक पापा को गिफ्ट करने का मन भी तभी बना लिया। ताकि पापा को भी हर जगह आने जाने में आसानी हो जाए। साथ ही जज्बाती होकर कहा कि थैंक्स दैनिक भास्कर। उसने बताया कि जब से लुधियाना में यह न्यूजपेपर लॉन्च हुआ, तभी से फेमिली मेंबर पढ़ रहे हैं। यह दूसरे अखबारों से बिलकुल अलग है। इसमें बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक सामग्री छपती है। जैसे चुनाव के दिनों में नो पेड न्यूज लगाने के अलावा पहले गुड न्यूज, नो नेगेटिव न्यूज, नाॅलेज भास्कर, जीने की राह, मैनेजमेंट फंडा इसे अलग बनाती है।