पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शहर को एग्जीबिशन सेंटर दिलाने का वादा नहीं, कोशिश करूंगा: अटवाल

शहर को एग्जीबिशन सेंटर दिलाने का वादा नहीं, कोशिश करूंगा: अटवाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एग्जीबिशनसेंटर लुधियाना की जरूरत बन गई है। इसे पूरा करने का वादा तो नहीं करता। हां, कोशिश जरूर करूंगा। वादे अक्सर टूट जाते हैं और कोशिशें कामयाब होती हैं। यह बात विधानसभा स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने कारोबारियों को संबोधित करते हुए कही। वे एसेसिएशन ऑफ लुधियाना मशीन टूल इंडस्ट्री (एएलएमटीआई) और ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एपीएमए) की ओर से गलाडा ग्राउंड में लगाई पांचवीं मैच ऑटो एक्सपो का शुभारंभ करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर सेक्टर में पंजाब नेशनल पूल में अपना 65 फीसदी योगदान दे चुका है। अब इंडस्ट्री सेक्टर की ओर ध्यान देना जरूरी हो गया है। ऐसे में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल डोमेस्टिक बड़े घराने के साथ विदेशी कपंनियों को भी पंजाब में इन्वेस्ट कराने के लिए इन्वेस्टर मीट करवा रहे हैं। अटवाल ने अलग-अलग कारोबारी एसोसिएशनों के ओहदेदारों को सीएम और डिप्टी सीएम से मिलवा मसला हल कराने का आश्वासन भी दिया। पब्लिक सर्विस कमीशन के मेंबर सुखवंत सिंह सरां ने भी कारोबारियों को मार्केट में बने रहने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को अपनाने की बात कही।

फीयो के प्रेसिडेंट एससी रल्हन ने बताया कि ऑल ओवर एक्सपोर्ट में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन इंजीनियरिंग सेक्टर ने अपने बलबूते अपने को बचाए रखा है। उड़ान मीडिया के जीएस ढिल्लों ने बताया कि एग्जीबिशन में इस बार मशीनों का लाइव डेमो देने का प्रबंध किया गया है, ताकि विजिटर मशीनों बारे सही जानकारी हासिल कर सकें।

एपीएमए के प्रेसिडेंट गुरप्रगट सिंह काहलों ने बताया कि इस एग्जीबिशन में 250 से ज्यादा नेशनल और मल्टी-नेशनल कंपनियों ने स्टॉल लगा अपने मशीन टूल्स, इंजीनियरिंग मशीनरी, ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी, सीएनसी मशीन एंड सिस्टम, एसपीएमएस, प्लास मा लेजर कटिंग मशीन, रोबोटिक्स एंड लेटेस्ट वर्सन ऑफ कन्वेशनल इंजीनियरिंग एंड मशीन टूल्स आदि प्रोडक्ट्स डिसप्ले किए हैं। एएलएमटीआई के प्रेसिडेंट सुखदयाल सिंह आए मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर कौंसलर जगबीर सिंह सोखी, सीआईसीयू के अवतार सिंह उपकार सिंह आहूजा, मनजीत सिंह मठारू, जसविंदर सिंह ठुकराल, राकेश जैन, गुरप्रीत सिंह काहलों के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

गलाडा ग्राउंड में ऑटो एक्सपो का उद् घाटन चरणजीत अटवाल ने िकया।

फिल्म से इंस्पायर हो

पढ़ाई शुरू की दोबारा

स्पीकरचरणजीत सिंह अटवाल ने अपने जीवन का अनुभव शेयर करते बताया कि वे 8वीं में पढ़ाई छोड़ एक फैक्टरी में नौकरी करने लग गए थे। इस दौरान जब वे लड़की फिल्म देखने गए तो उसमें एक्ट्रेस वैजयंती माला को अंग्रेजी बोलते देखा तो उनके मन में पढ़ाई दोबारा शुरू करने की इच्छा जागी। इसके बाद उन्होंने अपनी हायर एजुकेशन के साथ लॉ भी कर लिया और आज इस सम्मान के काबिल बना हूं।

खबरें और भी हैं...