पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रथयात्रा की प्रचार सामग्री रिलीज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| महाशिवारात्रिमहोत्सव कमेटी ने वीरवार को प्राचीन संगला वाला शिवाला में 4 मार्च को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा की प्रचार सामग्री रिलीज की। प्राचीन संगला वाला शिवालय के मंहत नारायण दास पुरी, महंत दिनेश पुरी ने भोले बाबा के समक्ष रथयात्रा के निर्विघ्न संपन होने की प्रार्थना कर भंडारे की प्रचार सामग्री रिलीज की। मंहत नारायण दास पुरी जी ने महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी सदस्यों को रथयात्रा के आयोजन पर आशीर्वाद देते हुए कहा कि महोत्सव कमेटी के सदस्य खुद तो भगवान भोले का पूजन कर आशीर्वाद लेेते हैं साथ ही रथयात्रा के माध्यम से हजारों लोगो को भोले बाबा के दर्शन करवा कर पुण्य भी कमाते हैं। महोत्सव कमेटी के प्रमुख सेवादार नीरज वर्मा, अजय गुप्ता, राकेश चौधरी ने बताया कि मंहत नारायण दास पुरी और दिनेश पुरी जी की तरफ से रथयात्रा की प्रचार सामग्री जारी करने से साथ ही संत समाज गणमान्य शख्शियतों को निमंत्रण देने की प्रकिया शुरू होगी। इस मौके पर प्रवीण मल्होत्रा, अमर टक्कर, लवली थापर, प्रवीण मल्होत्रा ,अजय नैय्यर, राकेश चौधरी, अजय गुप्ता, राजिंदर सैनी, राजेश शाही, . राजिंदर चौधरी, सौरव वर्मा, साहिल खुराना, राजू वशिष्ठ, चमन लाल पप्पी, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...