पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शुभ कर्म कर इस मानव देह को सफल करें : प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेंशन में जप-तप समागम कराया

सिटीरिपोर्टर| लुधियाना

गुरुद्वाराशहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेंशन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में प्रधान राजिंदर सिंह बिंदरा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जप तप समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह राजू और चरणजीत कौर बब्बू ने संगत के साथ चौपाई साहिब और जपुजी साहिब का पाठ किया। दोपहर 1 बजे संगत ने श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया। इस अवसर पर चरणजीत कौर बब्बू ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हेड ग्रंथी भाई प्रधान सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें वाहेगुरु के बाते रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मानव जीवन उलझनों से भरा है। वाहेगुरु ही हमारी इन उलझनों को सुलझा सकता है। वाहेगुरु हमारा हित करने वाले हैं। वाहेगुरु से उनकी मेहर मांगो। उसकी मेहर से जीवन बदलते देर नहीं लगती।

नेक कमाई करें ताकि वाहेगुरु की मेहर हासिल हो सके। शुभ कर्म कर इस मानव देह को सफल करें। इसके बाद गुरु की अरदास कर संगत के घरों से आया लंगर सारी संगत में बरताया गया। विशेष रूप से इस अवसर पर स्वर्णजीत सिंह चावला, गुरप्रीत सिंह राजू, सेवा सिंह, गुड्‌डु धंजल, इशर सिंह, मनप्रीत सिंह छाबडा, गुरदीप सिंह सिब्बल, हरमिंदर सिंह, बाबा अजीत सिंह, हरभजन सिंह डंग, सुखविंदर पाल सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह डंग, प्रीतपाल सिंह और समूह साध संगत मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...