बाबा लाल दयाल का 661वां जन्म दिवस मनाया
लुधियाना| जोधेवालन्यू सुभाष नगर में आम आदमी लोकहित सोसायटी की आेर से बाबा लाल दयाल जी का 661 जन्म दिवस प्राइमरी स्कूल में मनाया गया। इस दौरान स्कूल में बच्चों को कॉपी पैंसिल दी गई। इस अवसर पर इलाका प्रधान बिट्टू हल्का पूर्वी सुदेश गुप्ता ने कहा कि सोसाइटी की आेर से कई सामाजिक कार्य होते रहते है। जरूरतमंद लोगो की मदद करते रहना चाहिए। इस मौके पर निधि गुप्ता, रोहित शर्मा, कविता शर्मा, अभिषेक शर्मा, मक्कड़, दविंदर सिंह,चेयरमैन सतनाम सिंह, भोलानाथ,रामेश कुमार अन्य कई मैंबर शामिल रहे।