राइट टू इंफॉर्मेशन, राइट टू सर्विस एक्ट छठी से पढ़ाएं
लुधियाना|जागृति सेनाकी तरफ से जनता को कानून के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जन जागृति अभियान शुरू किया गया। इसके चलते सेना के सदस्यों ने रखबाग में वीरवार को सुबह छह बजे प्रधान प्रवीण डंग की अगुवाई में लोगों को पंफलेट बांटे। अन्य कानूनों के साथ सेना के सदस्यों ने एक समान कानून लागू करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राइट टू इंफॉर्मेशन और राइट टू सर्विस एक्ट को छठी कक्षा से स्कूली बच्चों को पढ़ाएं।
डंग ने कहा कि पंफलेट के जरिए ऐसे कानूनों के बारे में जनता को जागरूक किया जाएगा, जिनके बारे में अधिकतर लोगों का पता नहीं है। कुछ कानून ऐसे भी है, जिनके मिलने के बाद लोगों का अपना जीवन स्तर ऊंचा उठ सकता है। अधिकारों के बारे में जागरूक होने के बाद नई क्रांति का संचार होगा। कैंसर के इलाज के लिए पंजाब सरकार 1.50 लाख की आर्थिक मदद करती है उसको तुरंत प्रभाव से 3 लाख किया जाना चाहिए क्योंकि इतनी कम राशि से कैंसर का इलाज नहीं हो सकता। शिक्षा, चिकित्सा पर्यावरण के मामले में सब पर एक समान कानून लागू हो। सेना असमानता के िखलाफ आवाज बुलंद करेगी।
जागृति सेना ने रखबाग में लोगों को जागरूक करने के िलए पर्चे बांटे।