पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कांग्रेसियों की धक्का मुक्की में टूटा जोन डी ऑफिस का शीशा

कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की में टूटा जोन डी ऑफिस का शीशा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बढ़े रही आवारा कुत्तों की समस्या के प्रति निगम अफसरों को जगाने के िलए कांग्रेसियों ने कुत्तों को साथ लाकर सराभा नगर स्थित डी जोन ऑफिस घेरकर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक भारत भूषण आशू ने की। इससे पहले कांग्रेसी जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी ने 21 जनवरी को भैंस के सिर पर रेड लाइट लगाकर सरकार के वीवीआईपी कल्चर का अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया था। आवारा कुत्तों को निगम की बिल्डिंग में घुसाया जा सके, इसके लिए कांग्रेसी अपनी दो जीपों में 20 के करीब आवारा कुत्ते भरकर लाए थे। कांग्रेसी डी जोन का मेन गेट कुत्तों के साथ पार कर सकें, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस गेट से पुलिस को धकेल कर निगम ऑफिस में एंट्री करने के प्रयास में मेन गेट का शीशा भी टूट गया और एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हो गया। देर शाम थाना सराभा नगर पुलिस ने एएसआई जनक राज की शिकायत पर इस मामले में धारा-427 के तहत डीडीआर दर्ज की है।

वहीं, घेराव के दौरान सांसद बिट्टू ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या हल के बिना लुधियाना को स्मार्ट सिटी नहीं बनाया जा सकता। निगम के जोनल कमिश्नर इंफेक्शन के डर से आवारा कुत्ते को हाथ लगने से डर रहे हैं और बाहर गलियों में बच्चे और आम आदमी इन कुत्तों को शिकार बन रहे हैं।

कुत्तेको हाथ लगाने को जोनल कमिश्नर से ठनी

सांसदरवनीत सिंह बिट्टू जब कांग्रेसियों के साथ धरने पर बैठ गए, तो इस दौरान जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मन उनकी समस्या सुनने के िलए आए। आवारा कुत्तों की समस्या पर उन्होंने माइक पर जबाव देते कहा कि इसके लिए निगम नसबंदी प्रोजेक्ट चलाए हुए हैं और इससे लोगों को राहत भी मिल रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने घुम्मन को बिट्टू के हाथ में पकड़े आवारा कुत्ते को हाथ लगाने के लिए कहा तो उन्होंने इससे इंकार कर दिया। घुम्मन के जाते ही कांग्रेसी रोष में गए और जबरन पुलिस को धकेल जब अंदर घुसने लगे तो इसी धक्का-मुक्की में गेट का शीशा तक टूट गया।

इसके बाद विधायक आशू, उनका भाई नरिंदर काला और अन्य कांग्रेसी घुम्मन के कमरे में जा घुसे। यहां घुम्मन ने आवारा कुत्ते को तो हाथ लगा लिया, लेकिन दोबारा अपनी सीट से उठ धरने पर बैठे सांसद बिट्टू को मिलने से इंकार कर दिया। इस पर विधायक आशू ने जमकर घुम्मन को खरी-खोटी सुनाकर अपनी भड़ास निकाली।

बिट्‌टूबोले, नसबंदी प्रोजेक्ट से असहमत हूं

सांसदबिट्टू ने कहा कि नगर निगम शहर में सिर्फ 25 हजार कुत्ते बता रही है, जबकि शहर में 50 हजार से अधिक कुत्ते हैं। इनमें से दस हजार कुत्तों से अधिक की नसबंदी करने की बात निगम कर रहा है, जबकि वे इससे सहमत नहीं हैं। शहर के किसी भी हिस्से में नसबंदी किए कुत्ते नहीं दिखाई दे रहे और ग्राउंड पर इसका असर भी कहीं नहीं है। स्मार्ट सिटी बने लुधियाना में पब्लिक को साइकिल चलाने को प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन आवारा कुत्तों के बीच गलियों और सड़क पर साइकिल चलाने का जोखिम कौन ले सकता है। अगर निगम सही में उक्त मामले में सीरियस थी तो अब तक पब्लिक की हेल्प के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर निगम ने क्यों जारी नहीं किया। इस अवसर पर जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी, यूथ प्रधान राजीव राजा, कौंसलर नेता हेमराज अग्रवाल, कुलवंत सिंह सिद्धू, बलकार सिंह सिद्धू, राकेश पराशर, संजय तलवाड़, नरिंदर काला, सन्नी भल्ला, डॉ. जय प्रकाश, महाराज सिंह राजी, गुरदेव सिंह लापरां, अमरजीत सिंह टिक्का, लखबीर सिंह लक्खा, ब्लॉक प्रधान जरनैल सिंह शिमलापुरी, कुलबीर सिंह नीटा, विपन अरोड़ा भी मौजूद थे।

शीशा टूटने का बाद वर्करों को रोकना पुलिस के िलए मुश्किल हो गया।

^निगम ऑफिस में शीशा टूटने से जो नुकसान हुआ है, उसके लिए हम माफी मांगते हैं। हमने नुकसान की भरपाई के िलए जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मन को कह दिया है। -भारतभूषण आशू, एमएलए

^करीब 25 हजार कुत्तों की नसबंदी के लिए 2.5 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट शुरू किया है। अब तक 10,300 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। फिलहाल पंजाब में केवल लुधियाना निगम ही प्रोजेक्ट चला सका है। -जीकेसिंह, निगम कमिश्नर

सराभा नगर स्थित नगर निगम के डी जोन ऑफिस में कांग्रेसियों ने आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया।

िजला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी की एंबुलेंस में बैठा आवारा कुत्ता।

टूटे हुए शीशे को देखते मेयर गोहलवड़िया। (दाएं) निगम ऑफिस में हेल्प डेस्क पर बैठा अावारा कुत्ता।

^कांग्रेसियों ने वीरवार को रोष प्रदर्शन नहीं, बल्कि दंगों जैसा माहौल पैदा किया है। निगम में आवारा कुत्ते लेकर छोड़ना पूरी तरह असंवैधानिक है। -तनवीरसिंह धालीवाल, प्रवक्ता, शिअद पंजाब

खबरें और भी हैं...