लुधियाना|हैबोवाल स्थितबाबा बालक नाथ की 54वीं पैदल यात्रा भगत तरसेम
लुधियाना|हैबोवाल स्थितबाबा बालक नाथ की 54वीं पैदल यात्रा भगत तरसेम की अध्यक्षता में निकाली गई। यात्रा हैबोवाल के मुख्य बाजार से होते हुए विभिन्न बाजारों से निकाली गई। भक्तों के लिए रास्ते पर जगह-जगह लंगर और खाने-पीने की चीजों का इंतजाम किया गया। वॉर्ड 28 के कौंसलर महाराज सिंह राजी को भगत तरसेम ने आशीर्वाद दिया। इस मौके पर लक्की, रोबिन मल्होत्रा,दिनेश सोनी, अमित भी मौजूद रहे।