लड़कियों को साइकिलें बांटीं
लुधियाना|भारत नगरचौक स्थित शहीद आज़म सुखदेव थापर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट्स को फ्री साईकल बांटी गई। इस दौरान पंजाब योजना कमिशन के उप चेयरमैन प्रो राजिंदर भंडारी ने कहा कि पंजाब सरकार हर स्टूडेंट्स को शिक्षा दिलवाने के लिए कार्य कर रही है। इसी मकसद के तहत सरकारी की ओर से सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए कई भलाई योजनावां शुरु की गई है। लड़कियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए माई भागो विद्या योजना स्कीम की शुरुआत की। जिसके तहत स्टूडेंट्स को फ्री साईकल मुहाईया करवाई जाती है। इसी के तहत पंजाब के अलग अलग शहरो में मैरीटोरियस स्कूल खोले जा रहे है। जिसमें 80 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले स्टूडेंट्स शिक्षा ले रहे है। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल कमलजीत कौर, प्रो.चलमल सिंह,प्रिति बातिश,कुलदीप सिंह,स्वीटी बडियाल,सुरिंदर कौर,सुखविंदर सिंह अन्य कई टीचर्स शामिल रही।