राम के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
लुधियाना|शिवपुरी मेंदेवेंदर सूद के सान्निध्य में अमृतवाणी का पाठ किया गया। मुख्य आयोजक थाप परिवार की ओर से सरवपरथम विधिवत पूजन कर पाठ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भजन गायक कुमार संजीव नें संकीर्तन कर सारी संगत को निहाल किया। गणेश वंदना से शुरू करते हुए कुमार संजीव ने भजन जय जय राधा रमण हरि बोल गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। अंजू धीर ने भजन मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, करते हो तुम घन्हैय्या मेरा नाम हो रहा है आदि गाकर सबको निहाल कर दिया। अमृत वाणी का पाठ सुलोचना गुप्ता ने किया। अंजु थापर ने भजन मेरे घर जाओ राम गाकर सारा वातावरण राममय कर दिया। दवेंदर सूद ने कहा कि मनुष्य को सुख और दुख दोनो समय जीवन में देखने पड़ते हैं। अच्छा समय हो तो परमात्मा का सिमरन करो क्योंकि बुरे समय में परमात्मा का सिमरन विरले मनुष्य ही किया करते हैं। जो मनुष्य अपन समय का सदपुयोग नहीं करते वे अपने जीवन से खिलवाड़ा करते हैं। यह मनुष्य चौला प्रभु की बंदगी के लिए मिला है। लेकिन हम इसे व्यर्थ ही गंवा देते हैं। इसिलए राम नाम का सिमरन करना जरूरी है। प्रभु आरती से संकीर्तन को विराम दिया गया। इस मौके पर अनिल थापर, विजय शर्मा, अनिल सहगल, अशोक गुप्ता, विनय धीर, कृष्ण थापर, शम्मी लहर , राकेश सूद उपस्थित रहे।