मीरन शाह सेवा सोसाइटी 78वां महान गुरमति समागम 10 से करवाएगी
लुधियाना|मीरन शाहसेवा सोसाइटी की तरफ से 78वां महान गुरमति समागम 10 से 13 फरवरी को गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में धूमधाम से करवाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन 10 फरवरी को दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा से शुरू होकर सुभानी बिल्डिंग चौक, रेलवे स्टेशन रोड, घंटाघर, चौड़ा बाजार, डिवीजन नंबर 3 चौक, सीएमसी चौक से गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में पहुंचकर सम्पन्न होगा। इस उपलक्ष्य में सर्वहितकारी सोसायटी की तरफ से विशाल खूनदान कैंप शुक्रवार को सुबह 9 से 4 बजे तक गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में लगाया जाएगा। इस मौके पर 52 श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ 11 फरवरी दिन वीरवार को सुबह 10 बजे शुरू किए जाएंगे और उनका समाप्ति का भोग 13 फरवरी दिन शनिवार को डाला जाएगा इस अवसर पर मुख्य सेवादार जसजोत सिंह बत्रा, रविंदरपाल सिंह मिंकू, संदीप सिंह शोबी, रवनीत सिंह कर्ण, हरप्रीत सिंह, दिवाकर थापर दीपू, विन्नी बत्रा, नवदीप सिंह, अमन दुआ के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे