समाज सेवा वेलफेयर सोसाइटी ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटा राशन
लुधियाना|समाज सेवावेलफेयर सोसाइटी, मालीगंज, नजदीक पुरानी सब्जी मंडी की ओर से 29वां राशन वितरण समारोह सोसाइटी के आफिस मालीगंज में आयोजित किया गया। राशन वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए सोसायटी के प्रधान विपन सूद काका ने कहा कि हम सबको अपनी नेक कमाई में से जरूरतमंदों की मदद के लिए कुछ ना कुछ निकलते रहना चाहिए। इससे व्यापार में बरकत और परिवार में प्रभु की कृपा और आशिर्वाद बना रहता है। इस अवसर पर राकेश पुरी, दीपू दिवेदी,जगतनारायण सिंह,विनय शर्मा, रजिंदर सचदेवा, सागर धवन, अजय सूद, जिनकुश गर्ग, रोमेश बहल, मनोज शर्मा, रजिंदर मेहरा,अजय ,रितेश सूद और सन्नी अरोड़ा उपस्थित रहे