पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • श्रीमान संत सुरजीत दास संस्था ने 6 कन्याओं का विवाह कराया

श्रीमान संत सुरजीत दास संस्था ने 6 कन्याओं का विवाह कराया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{शादी करने वाले जोड़ों को दिया गया हर जरूरत का घरेलू सामान

सिटीरिपोर्टर|लुधियाना

श्रीमानसंत सुरजीत दास जी संस्था इलाका निवासियों के सहयोग के साथ जमालपुर, कुलियावाल में 6 जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया गया। संस्था के संचालक बाबा तरसेम सिंह ने बताया कि नव विवाहित हर जोड़ी को घरेलू उपयोग का हर सामान दिया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले काफी समय से समाज सेवी काम करती रही है। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे सिमरनजीत सिंह ढिल्लों कौमी जनरल सेक्रेटरी (यूथ अकाली दल), स. हरदेव सिंह सोढी (मीत प्रधान अकाली दल), गुरदीप सिंह गोशा, विजय दानव, लछमन द्राविड़, यशपाल चौधरी, डाॅक्टर पंकज शर्मा, डाॅक्टर सचदेवा, डाॅक्टर जसवीर कौर, बलविंदर सिंह लाली ग्रेवाल कौंसलर, पाल सिंह ग्रेवाल कौंसलर, जसवाल सिंह ग्रेवाल, परमिंदर सिंह पप्पू, सतनाम सिंह, हैप्पी मुंडियां, परमजीत सिंह, मास्टर केसर सिंह, मास्टर केडी, जग्गा, हाजी बीबी बंतो आदि अन्य धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

इस मौके हरदेव सिंह सोढी ने कहा कि संस्था द्वारा बहुत ही नेक लोक भलाई का काम किया जा रहा है। इस नेक काम में अन्य लोगों को भी आगे आकर योगदान देना चाहिए। इस मौके विशेष तौर पर पहुंचे श्री मान संत सुरजीत दास जी ने बाबा तरसेम सिंह द्वारा इलाका निवासियों के पूर्ण सहयोग से करवाए इस कार्य की प्रशंसा की।

खबरें और भी हैं...