पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘बेटा बुलाए मां झट दौड़ी चली आए’ भजन पर झूमे भक्त

‘बेटा बुलाए मां झट दौड़ी चली आए’ भजन पर झूमे भक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हंबड़ांरोड में इलाका निवासियों ने सहयोग से मां का विशाल भगवती जागरण करवाया। इस दौरान मां के दरबार को भव्य रूप के साथ सजाया गया। वहीं जागरण के लिए मां की ज्योति चिंतपूर्णी मां के दरबार से लाई गई। मां की पावन ज्योति का दीदार कर भक्तजन निहाल हो गए। मां के भजनों का गुणगान करने के लिए जालंधर की विशाल शर्मा एंड पार्टी ने शिरकत की। जिन्होंने ‘पहाड़ा ते रहने वालिये मां दरस दिखा जा’, ‘बेटा बुलाये मां झट दौड़ी चली आए’, मां सबकी झोलियां भरती है सहित अन्य कई भेंटें गाकर भक्तों को मां के चरणों के साथ जोड़ा। इस अवसर पर विशाल शर्मा ने कहा कि जो भी भक्त मां के दरबार में सच्चे मन के साथ हाजिरी लगाता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

खबरें और भी हैं...