पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेशन में जप तप समागम करवाया

शहीद बाबा दीप सिंह मॉडल टाउन एक्सटेशन में जप तप समागम करवाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|गुरुदवारा शहीदबाबा दीप सिंह माडल टाउन एक्सटेशन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में परधान राजिंदर सिंह बिंदरा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जप तप समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरपरीत सिह राजू और चरणजीत कौर बब्बू नें संगत के साथ चौपाई साहिब और जपुजी साहिब का पाठ किया। दोपहर 1 बजे संगत नें श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया। इस अवसर पर चरणजीत कौर बब्बू ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हैड गरंथी भाई परधान सिहं ने संगत को गुरु घर से जोडते हुए उन्हें वाहेगुरु के बाते रास्ते पर चलने के लिए परेरित किया। उन्होंने कहा कि यह मानव जीवन उलझनों से भरा है। वाहगुरु ही हमारी इन उलझनों को सुलझा सकता है। वाहेगुरु हमारा हित करने वाले है। वाहेगुरु से उनकी मेहर मांगो। उसकी मेहर से जीवन बदलते देर नहीं लगती। शुभ कर्म कर इस मानव देह को सफल करें। उपरांत गुरु की अरदास कर संगत के घरो से आया लंगर सारी संगत में बरताया गया।

खबरें और भी हैं...