पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • घरेलू झगड़े में ससुरालियों की कोठी के बाहर प्रदर्शन

घरेलू झगड़े में ससुरालियों की कोठी के बाहर प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काॅलेजराेड पर अपने ससुराल के लोगों पर घर से निकालने का आरोप लगाते विवाहिता ने अपने पति की कोठी के बाहर धरना देकर रोष जताया। विवाहिता के साथ उसके मां-बाप अौर अन्य रिश्तेदार भी शामिल थे। विवाहिता का आरोप था कि बेटी पैदा होने के कारण गुस्साए उसका पति सास-ससुर उसे घर में दाखिल नहीं होने दे रहे। दूसरी तरफ विवाहिता के पति ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खंडन किया। घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनोंं पक्षों को शांत किया। इसी बीच दोनों पक्षों की तरफ राजनीतिक लोग भी पहुंच गए।

विवाहिता के भाई राजकुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी करीब 1 साल पहले ही हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद उसके सुसराल के लोगों ने उसकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। प्रेगनेंट होने पर वह अपनी बहन को अपने साथ ले गए। बेटी पैदा होने का पता चलते ही उसके ससुराल के लोग और भी नाराज हो गए। जहां तक वह उसकी बहन पैदा हुई बच्ची को देखने के लिए भी नहीं आए। लेकिन बार संपर्क करने पर भी उन्होंने कोई सतुंष्ट जवाब नहीं दिया। कुछ दिन पहले भी कुछ बुजुर्गों के साथ अपनी बहन को लेकर आए थे। तब भी कोई बात नहीं बनी। दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। लड़की वाले खुद ही अपनी बेटी को लेकर गए थे। सभी आरोप गलत है।

काॅलेज राेड पर विवाहिता के घर वाले ससुराल के लोगों पर घर से निकालने का आरोप लगा कर रोष-प्रदर्शन करते हुए।

^लड़की की तरफ से शिकायत मिली है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। पंचायती समझौते के लिए शुक्रवार का समय तय किया गया है। सबइंस्पेक्टर राजेश ठाकुर, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर 8

खबरें और भी हैं...