पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशा खरीदने को करते थे स्नेचिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्स में 2300 रुपए, एक मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज थे

क्राइमरिपोर्टर| लुधियाना

नशाखरीदने के लिए महिलाओं से स्नेचिंग करने वाले एक गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों से स्नेचिंग किया हुआ पर्स और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पर कैश का आरोपियों ने नशा खरीद लिया। थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने विष्णुपुरी की रहने वाली सोनू भाटिया की शिकायत पर सलेम टाबरी के रहने वाले महमूद अली, मोहल्ला पीरू बंदा के रमन कुमार और सतपाल काका के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महमूद अली और रमन कुमार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एएसआई जनक राज ने बताया कि शिकायतकर्ता सोनू भाटिया की बेटी की छह जनवरी को स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग थी। जिसके चलते वे दोनों रिक्शे पर स्कूल जा रही थीं। जब वे वृदांवन रोड पर पहुंची तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए उक्त तीनों आरोपियों ने झपटमारी करके उसका पर्स छीन लिया था। पर्स में 2300 रुपए, एक मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। पुलिस ने सोनू की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वंृदावन रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे थे। लोगों ने बाद में भी उक्त तीनों आरोपियों को उसी रोड पर घूमते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को वारदात के लिए घूमते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

लूट और झपटमारी के पहले से भी दर्ज हैं छह मामले

पुलिसने बताया कि तीनों आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे के लिए ही वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने महिला सोनू भाटिया के पर्स में मौजूद नकदी से भी नशा खरीदा था। जबकि मोबाइल फोन बिकने के कारण उन्हीं के पास था। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी सतपाल काका के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में लूटपाट झपटमारी के छह मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी महमूद अली और रमन पर पहले लूट का एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...