युवक ने घरवालों के विरोध के बाद की लव मैरिज, फिर किया पत्नी का मर्डर
लाडोवालके गांव फतेहपुर गुजरां के रहने वाले युवक ने पहले अपने परिवार के लोगों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की। बाद में पैसों की तंगी और घरेलू झगड़े में अपने भाई और मां-बाप के साथ मिलकर प|ी को पीट-पीटकर मार डाला। थाना लाडोवाल पुलिस ने युवक और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के बाद उसके घरवालों को सौंप दिया है।
मरने वाली की पहचान कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने जालंधर की जल्लोवाल कॉलोनी की रहने वाली जोगिंदर कौर के बयान पर कुलविंदर कौर के पति बलजीत सिंह उर्फ बल्ली, देवर संदीप कुमार, ससुर शिंदरपाल और सास कमला देवी के खिलाफ मर्डर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। बलजीत सिंह और संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि शिंदरपाल और कमला देवी फरार है।
जोगिंदर कौर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के पड़ोसी गांव में उसका मायका है। आरोपियों के साथ उनकी जान-पहचान थी। तभी ऑटो चलाने वाले आरोपी बलजीत सिंह के साथ उनकी बेटी कुलविंदर कौर के संबंध बन गए। आरोपी ने अपने परिवार के लोगों का विरोध करते हुए उनकी छोटी बेटी कुलविंदर से शादी कर ली। उसके दो बेटे अरमान 6 साल और रिहान 2 साल के हैं। शादी के कुछ समय के बाद ही उनका झगड़ा हो गया। मारपीट के कारण कुलविंदर ने कई बार थाना लाडोवाल में पति अाैर परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ शिकायतें दी थी। कई बार पंचायती फैसले किए गए। लेकिन हर बार बलजीत अपने परिवार के साथ कुलविंदर से मारपीट करता था। 25 जनवरी को सुबह कुलविंदर का फोन आया था कि दो दिन से लगातार उसका अपने सास अौर ससुर से विवाद चल रहा है। पैसों को लेकर सास-ससुर ने मारपीट भी की है। बलजीत सिंह ने भी बेसबॉल से उसके सिर पर वार किया। संदीप कुमार ने डंडों से पीटा। यही नहीं बच्चे भी चिल्लाते रहे। लेकिन आरोपी मारपीट करते रहे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठे हो गए। जिन्होंने 108 एंबुलेंस को फोन पर सूचित किया और उसे सिविल अस्पताल भेजा, जहां से उसे जांलधर ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया।
कुलविंदर ने भी घरवालों के मर्जी के बिना की थी शादी
कुलविंदरने अपने मां-बाप अौर इकलौते भाई को छोड़ कर लव मैरिज की थी। कुलविंदर का इकलौता भाई वाइन का कारोबार करता रहा। लव मैरिज करवाने के बाद कुलविंदर की मायके वालों से बोल-चाल बंद थी। बलजीत को पता था कि कुलविंदर के मायके वाले उसकी मदद नहीं करेंगे। धीरे-धीरे जब कुलविंदर के मायके वालों ने उसकी मदद करनी शुरू की तो भी बलजीत उससे मारपीट करता रहा।
^कुलविंदर की मां के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से सामान बरामदगी को लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार हुए आरोपियों को लेकर रेड की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। सबइंस्पेक्टर सर्वण सिंह, थाना लाडोवाल
{कई बार पंचायती फैसलों के बाद भी नहीं सुधरे हालात
{बच्चे चिल्लाते रहे ससुराल के लोग मां को पीटते रहे, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
{पति ने मां-बाप और भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
{पैसे की तंगी और पारिवारिक विरोध के कारण घर में रहता था झगड़ा