लक्कड़ से भरा टैंपो लेकर जा रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
लक्कड़से भरा टैंपो लेकर जा रहे ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मरने वाले टैंपो ड्राइवर की पहचान गांव चक्कर सराय के सिकंदर सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने हादसा हुआ देख तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने खन्ना के चक्क सराय के रहने वाले अवतार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल जोगिंदरपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता के पिता टैंपो 407 चलाते थे। वे टैंपो में लक्कड़ लोड करके लुधियाना से खन्ना की तरफ जा रहे थे। जब वे ग्यासपुरा स्थित रॉलसन फैक्ट्री के पास पहुंचे तो उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।