ऑटो चलाने की आड़ में करता था तस्करी, शराब की 11 पेटियां बरामद
लुधियाना |ऑटो चलानेकी आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक ऑटो और अवैध शराब की 11 पेटियां बरामद की है। आरोपियों की पहचान साहनेवाल के हरा कॉलोनी के रहने वाले सोनू और ग्यासपुरा के शंभू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी शराब की तस्करी करते हंै और ऑटो में शराब लेकर चीमा चौक की तरफ से ईसा नगरी पुली की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रेड करके आरोपियों को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग में पुलिस ने आरोपियों को दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज दिखा सके। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे बरामद ऑटो भी बरामद कर लिया है। आरोपी लुधियाना के बाहर वाले इलाकों से अवैध शराब लाकर महंगे भाव पर बेचते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।