पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • कत्ल के आरोपी को काबू करने पर लोगों ने चंडीगढ़ लुधियाना हाईवे पर जाम लगाया

कत्ल के आरोपी को काबू करने पर लोगों ने चंडीगढ़-लुधियाना हाईवे पर जाम लगाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{गांव हीरां के निकट साथियों ने नत्था सिंह का कर दिया था मर्डर

{पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार एक की तलाश जारी

सिटीरिपोर्टर| श्री माछीवाड़ा साहिब।

गांवहरियों तहसील समराला के नाथ सिंह जोकि अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ मिट्टी डालने का काम करता था। उसका 24 जनवरी को शव हीरां निकट कूंमकलां पुलिस ने बरामद किया। इस संबंध पकड़े गए उसके दो साथियों के अतिरिक्त तीसरे साथी को काबू किए जाने के रोष में आज नाथ सिंह के परिवारिक सदस्यों और लोगों ने गांव हीरां निकट लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर धरना लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस को कारवाई तेज करने की मांग की।परिवारिक सदस्यों अनुसार 30 जनवरी को वह गांव की पंचातय को लेकर थाना कूंमकलां के एसएचओ को मिले। उन्होंने भरोसा दिया था कि 2 दिन में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन अभी तक वह काबू नहीं आया। परिवारिक सदस्यों ने कहा कि हमें जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। सीता राम ने बताया कि घटना स्थान निकट एक माली रहता है। इस माली के फोन से पुलिस को आरोपियों के नंबर मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद माली ने इन आरोपियों से फोन पर संपर्क किया। इससे पता चलता है कि माली आरोपियों से मिला हुआ है।

धरने पर बैठे परिवारिक सदस्यों ने मांग की कि माली को भी ग्रिफतार किया जाए क्योंकि पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग किए गए हथियार भी माली से ही बरामद हुए हैं। डीएसपी ने भरोसा दिया कि तीसरे आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लेंगे तो धरनाकारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इस अवसर पर परिवार के साथ खड़े सीपीआईएम समराला के जिला सचिव भजन सिंह और आम आदमी पार्टी के सुजान सिंह ने कहा कि भरोसे के बाद इंसाफ मिला तो वह फिरधरना लगाएंगे। थाना कूंम कलां के प्रभारी ने कहा कि तीसरे की तालाश जारी है।

कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हाईवे जाम करते लोग।

खबरें और भी हैं...