बसंत उत्सव में मेहंदी और डांस कंपीटिशन में बच्चों ने लिया िहस्सा
लुधियाना | बेंजमिनरोड स्थित जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बसंत उत्सव मनाया गया। स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर इस इवेंट में हिस्सा लिया। इस मौके पर विभिन्न तरह के स्टॉल्स लगाए गए थे। इसमें मेंहदी कंपीटिशन, सिंगिंग कंपीटिशन, पेंटिंग कंपीटिशन, नेल आर्ट कंपीटिशन, डांस कंपीटिशन, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, ज्वैलरी मेकिंग, क्रॉस स्टिच, तंबोला गेम्स, वन मिनट गेम्स स्टॉल भी लगाया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल वीना सहगल ने सभी को बसंत के इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं।