पार्किंग में जुआ खेलते हुए दो पकड़े
लुधियाना | काॅरपोरेशनजोन-ए की पार्किंग में जुआ खेल रहे दो आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 470 रुपए बरामद किए हंै। आरोपियों की पहचान कोतवाली गली के रहने वाले विक्की और जॉनी सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।