पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • अवैध शराब की तस्करी करने जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब की तस्करी करने जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | थानामॉडल टाउन पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने जा रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से शराब की छह पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज िकया है। आरोपियों की पहचान डॉ. अम्बेडकर नगर के रहने वाले प्रदीप कुमार, शिमलापुरी के एम्सन उर्फ बिंटू और करतार नगर के रूपेश कुमार के रूप में हुई है। पहले मामले में एएसआई बूटा सिंग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी प्रदीप कुमार अवैध शराब की सप्लाई करता है। सूचना पर पुलिस ने रेड करके आरोपी को गिरफ्तार कर उससे दो पेटी अवैध शराब की बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस ने आरोपी एम्सन को मनजीत नगर के पास से गिरफ्तार करके उससे दो पेटी अवैध शराब की बरामद की है। तीसरे में मामले में हेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह ने सूचना पर रेड करके आरोपी रूपेश को करतार नगर फाटक के पास से दो पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...