दहेज के लिए मारपीट करने के आरोप में ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना | दहेजके लिए पुत्रवधू से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने ससुरालवालों को नामजद किया है। थाना वुमन सेल की पुलिस ने हैबोवाल खुर्द की रहने वाली पवनदीप कौर की शिकायत पर पति जश्मनदीप सिंह, ससुर रणजीत सिंह और सास सरबजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सब इंस्पेक्टर सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला की शादी आरोपी जश्मनदीप सिंह के साथ जनवरी 2013 में हुई थी। शादी में दहेज देने के बावजूद भी उक्त आरोपी लड़की को और दहेज लाने के लिए परेशान करने लग गए। कई बार लड़की के मायके वालों की तरफ से समझाने के बावजूद भी आरोपी महिला से मारपीट करने से नहीं हटे। जिसके बाद महिला ने तंग आकर पुलिस को शिकायत दी।