पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • लड़की को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले अभी भी फरार

लड़की को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले अभी भी फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | गांवजसपाल बांगर में लड़की रमनदीप कौर को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले आरोपी ससुराल वाले अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हंै। पुलिस अभी तक चारों आरोपियों में से एक का भी सुराग नहीं लगा पाई है। जांच अफसर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में रेड की गई है। लेकिन सभी आरोपी घर से फरार हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के जानकारों से पूछताछ करके उनका सुराग लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली रमनदीप कौर की करीब पांच साल पहले गांव जसपाल बांगर के सुरिंदर सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी में मायके वालों की तरफ से दहेज देने के बावजूद आरोपी और दहेज की मांग करने लग गए। इसी बात से तंग आकर रमनदीप ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 9फरवरी को जब रमन के मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। जहां पर आरोपियों ने आत्महत्या का मामला छिपाने के लिए रमन की लाश फंदे से उतार कर बेड पर लिटा दिया, ताकि लगे की अचानक उसकी मौत हुई है।

खबरें और भी हैं...